विश्व साइकिल दिवस (०३ जून)
*********
फायकू
*******
आज साइकिल दिवस हैं
चलाएं हम आज
तुम्हारे लिए।
बिना तेल पेट्रोल के
दौड़ाते सब साइकिल
तुम्हारे लिए।
स्वास्थ्य की संजीवनी है
चलाते जो साइकिल
तुम्हारे लिए।
मुफ्त में योग करें
साइकिल के साथ
तुम्हारे लिए।
बहुत सूकून देता है
बेधड़क साइकिल चलाना
तुम्हारे लिए।
अमीर चलाते हैं साइकिल
डाक्टर जब कहते
तुम्हारे लिए।
गरीब का उड़न-खटोला
साइकिल को मानें
तुम्हारे लिए।
न्यूनतम रख-रखाव में
फर्राटा भरती रहती
तुम्हारे लिए।
बढ़ रहा ईंधन संकट
अब चलायेंगे साइकिल
तुम्हारे लिए।
सुधीर श्रीवास्तव