Hindi Quote in Poem by antima

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

सुनो आजकल मैं बहुत महंगी हो गई हूं
मैं जल्दी से किसी को पसंद नहीं आती
मेरा मोल भाव जब होता है तब मेरे चमड़े का रंग देखा जाता है
इसी quality में हल्का रंग होता तो अच्छा होता।
मेरे भाव इस कदर आसमान छू रहे है
जैसे सोने और मुझ में होड़ लगी हो।
सोना महंगा हुआ तो क्या देखो कितना सुन्दर है
अरे! भूल गये महंगी तो में भी हूं
मेरे मोल को सांवले रंग ने ढक दिया।
हमेशा की तरह इस बार भी कक्षा में इस सांवली लड़की ने टॉप किया है।
क्या ये साँवला रंग मेरी पहचान बन गया है।।
मुझे पसंद है चटकीले रंग के कपड़े पहनना।
मैडम आप हल्के रंग के सूट में गोरे लगोगे।
अपने मन को मार कर बस हल्का सा मुस्करा दिया
अचंभित तो तब हुई जब एक माँ को अपने बेटे से कहते सुना " काले लोगों का दिल भी काला होता है नजर लगती है उनकी उनसे दूर रहो"।
मैं भाग कर आइने के सामने गई और खुद से कहा "क्या में इतनी बुरी हु कान्हा! तुम भी तो काले हो क्या तुम बुरे हो"
बात- बात पर मुझे काली माता कहने वाले शायद भूल जाते है।
इसी काली मां ने महादेव की छाती पर तांडव किया था।
मन मेरा महागौरी सा शान्त है जिस दिन कालरात्रि का रूप धर लिया तो सोचो तुम्हारा क्या होगा।
मेरा हाल चाल पूछने से पहले सलाह दे दी जाती है चेहरे पर कुछ लगाया करो।
मैं भी लोगों की बातों में आकर पेट में जाने वाले चीजों को अपने तन पर लगा कर पानी में बहा देती हूं।
लेकिन! लेकिन!
अब मैने स्वयं पर संदेह करना छोड़ दिया है
भगवान की बनाई गई प्रत्येक कृति अति मन मोहक है।
मैं स्वयं को बदसूरत कह कर ईश्वर का अपमान नहीं करूंगी।
हा मैं बहुत सुंदर हूं मैं बहुत सुन्दर हूं।।


✍️ अंतिमा 😊

Hindi Poem by antima : 112025983
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now