जीवन की बस यही अदा है......
जीवन की बस यही अदा है।
कब तक किसका साथ बदा है।।
जियो जिंदगी जी भर यारो।
मन पर भारी बोझ लदा है।।
सत्य सनातन की यह बेला।
हनुमत जी की बड़ी गदा है।।
कितना भी वह सत्य छुपा लें।
होना उसकी जीत सदा है।।
नेक राह पर चलना सीखो।
मिले सफलता यदा-कदा है।।
बंग भूमि की दुखद कहानी।
दिखी गरीबी यदा-तदा है।।
मनोजकुमार शुक्ल मनोज
22/5/26