Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

देव-दानव
*********
यही तो कलयुग की माया है
सभी देव हैं और दानव भी,
पर विडंबना यह कि पहचान का संकट है।
दानवों को तो हम पहचान सकते हैं
पर देवों को पहचान पाना मुश्किल है
पहचान भी लें, तो विश्वास करना कठिन है,
झिझक और डर भी लगता है
क्योंकि इन्हीं देवों और दानवों के बीच
हमें जीना भी होता है।
उम्मीदों के आसमान को ऊँचा रखना पड़ता है
फूँक-फूँककर कदम रखना होता है,
राह के देव-दानवों से बचकर चलना पड़ता है।
क्योंकि देव कब दानव और दानव कब देव बन जाए
कहना बहुत मुश्किल होता है,
बस! इसी ऊहापोह में आगे बढ़ना भी होता है।
देव हों या दानव, सबसे रिश्ता रखना ही पड़ता है,
क्योंकि कौन कब काम आ जाए हमारे
समय से पहले इसका पता भी तो नहीं होता है,
इसीलिए देव हो या दानव
दोनों के महिमा मंडन से बचना पड़ता है,
जीने के लिए बार-बार मरना तक पड़ता है

सुधीर श्रीवास्तव

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 112018721
New bites

October junction

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now