एक शायर डॉक्टर बन गया
पेशन्ट को दवाई कैसे कैसे लेनी है वो समझाते हुए..
दिल लगा के मोहब्बत में धमाल करें।
सीरप को अच्छी तरह से हिला के इस्तेमाल करें ।
दिल मेरा टूट गया उठी जब उसकी डोली ।
सुबह दोपहर शाम बस एक एक गोली
कभी आ के मेरी मोहब्बत का सुरूर देखें तमाम दवायें बच्चों की पहुँच से दूर रखें ।
दिल मेरा इश्क़ करने पे रज़ामंद रहेगा।
इतवार के दिन अस्पताल बन्द रहेगा।
आपकी हंसी ऐसे डोक्टरों से आपको दूर रखेगी 😀