चौपाई
*****
गणपति
******
प्रथम पूज्य हैं गणपति देवा।
श्रद्धा भाव से करिए सेवा।।
शुभ फल दायक देव गणेशा।
मिले कृपा कुछ रहे न शेषा।।
*******
-शिव जी
*******
श्रद्धा से शिव सुमिरन करिए।
भक्ति भाव नित पूजन करिए।।
संकट भोलेनाथ हरेंगे।
हर दुविधा से मुक्त करेंगे।।
शिव शंकर हैं औघड़ दानी।
महिमा उनकी किसने जानी।।
******
चौपाई - बजरंगबली
******
विनय हमारी हनुमत सुनिए।
कष्ट मुक्त जन-जन को करिए।।
आप हमें नादान समझिए।
राम कृपा का साधन बनिए।।
********
चौपाई - शनिदेव
********
शनीदेव जी किरपा कीजै।
भक्तों के सब दुख हर लीजै।।
भक्त आपके डरे हुए हैं।
रोग शोक से घिरे हुए हैं।।
*******
सकल मनोरथ पूरण सारे।
शीश झुके जब प्रभु के द्वारे।।
मातु पिता अरु गुरु के चरना।
मस्तक सदा झुकाए रखना।।
सुधीर श्रीवास्तव