१३…"बस यहाँ वो है”
_____________________________
इंसान —
बुरा,
इंसान —
अच्छा।
दिन —
बुरे,
दिन —
अच्छे।
धर्म —
बुरा,
धर्म —
अच्छा।
सरकार —
बुरी,
सरकार —
अच्छी।
नेता —
बुरा,
नेता —
अच्छा।
मौत —
बुरी,
मौत —
अच्छी।
शिक्षा —
बुरी,
शिक्षा —
अच्छी।
औरत —
बुरी,
औरत —
अच्छी।
तुम —
बुरे,
तुम —
अच्छे।
मैं —
बुरा,
मैं —
अच्छा।
संस्कार —
बुरे,
संस्कार —
अच्छे।
ऐसा कुछ होता है,
ऐसा कुछ नहीं होता है।
यहाँ कोई भी
बुरा या अच्छा नहीं —
बस यहाँ
वो है।
________________________________________