मैं और मेरे अह्सास

ज़िंदगी है तो इम्तिहाँ जैसा
ज़िंदगी है तो इम्तिहाँ जैसा सदा ही रहेगा l
हर लम्हा हर पल जीवन इस तरह बहेगा ll

सुबह शाम दिन रात मुस्कराते रहते है पर l
एक मकाम पर आकर थकान सा लगेगा ll

"सखी"
डो. दर्शिता बाबूभाई आह

Hindi Poem by Dr Darshita Babubhai Shah : 112002749
Zakhmi Dil AashiQ Sulagte Alfaz 1 year ago

यकीनन इम्तिहाँ का सिलसिला ये दस्तूर-ए-दुनिया है, मगर हर शब के बाद ही सहर भी तो खुलना है, ये जो बहाव है जीवन का ये ही तो इसका रंग है, ठहर गया अगर पानी तो समझो अब ये बेढंग है, थकान कहती है रुक जाओ मगर दिल को ये कहना है, मंजिल करीब है प्यारे बस थोड़ा और चलना है, मुस्कराहटों के पीछे जो ज़रा सी आहट है, वो सिर्फ एक पड़ाव है आगे नई राहत है, ये वक़्त भी गुज़र जाएगा ये पल भी संभलेंगे, गिर के उठना ही तो ज़िंदगी के मायने बदलेंगे, तुम सूरज की मिसाल बनो जो रोज़ उभरता है, चाहे रात कितनी गहरी हो नया आगाज़ करता है,, नज़र को बुलन्द रखो दिल में हौसला भर लो, जो बाकी है सफ़र उसको अब हँस के पूरा कर लो..😊

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now