लहराए तिरंगा शान से,
गूँजे भारत का नाम,
दिलों में जोश भर जाए,
गाए हर इंसान।
कुर्बानियों की ख़ुशबू है,
हर कोने हर गली में,
शहीदों के सपनों की,
रोशनी है हर दिल में।
आज़ादी का ये त्योहार,
सिर्फ़ झंडा लहराना नहीं,
ये है मिलकर आगे बढ़ना,
कभी पीछे न हटना कहीं।
माँ की ममता, पिता का मान,
धरती की गोद, गगन का गान,
सब कुछ हमने पाया है,
इस प्यारे हिंदुस्तान।
तो आओ मिलकर वादा करें,
नफरत का हर बीज जलाएँ,
प्यार, अमन और भाईचारे से,
भारत को स्वर्ग बनाएँ।
जय हिंद! वंदे मातरम!
kajal Thakur 😊