Hindi Quote in Poem by Harish kumar

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

((काश! हमारे भी पंख होते।))
__________________________

बाल विवाह करके अपनी बेटी का,

क्यों पाप के भागी बनते हो?

पढ़ा लिखा कर बेटी को,

आगे बढ़ने क्यों नहीं देते हो?

पता है तुम अपनी बेटी को,

किस आग में धकेल रहे हो?

क्यों अपनी नन्ही परी के,

जीवन से तुम खेल रहे हो?

बेटियां तो पराया धन है,

यह कहकर पढ़ाई छुड़ा देते हो।

उसकी उम्र और इच्छा पूछे बिना,

उसकी शादी के पीछे पड़ जाते हो।

शादी के एक वर्ष में वह मां बन जाती है।

सास ननद के तानों से वह नहीं बच पाती है।

घर की जिम्मेदारियों में पल-पल पिसती रहती है।

तब वह अन्दर से टूट कर बिखर जाती है।

तब एक स्त्री अपने आपसे यह कहती है।

काश हमारे भी पंख होते।

हम भी अपने हौसलों की उड़ान भरते।

कम उम्र में शादी करके।

यूं ना अपनी जिंदगी नीलाम करते।


~हरीश

Hindi Poem by Harish kumar : 111987002
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now