*A Soul Journey*
Ek Dream..
"उसने मेरा इंतज़ार किया था..."

वो पल आया —
ज़िंदगी की एक नई राह सामने थी,
मैं भागी… पर कुछ पल देर हो गई।

वो वहाँ था —
नज़रों से दूर, लेकिन दिल के सबसे करीब।

वो आगे बढ़ गया,
उस सफ़र पर जो हमारी तक़दीर के नक्शे में लिखा था।
पर कदम ठिठक गए —
मेरे बिना वो रास्ता अधूरा लगा।

वो लौटा —
जैसे मेरी रूह की पुकार सुन ली हो।

मैंने भी फिर एक और मोड़ लिया,
नई राह, नया रास्ता चुना…
पर उसकी मौजूदगी की परछाई अब भी साथ थी।

मैंने पलट कर देखा —
वो दूर खड़ा था…
शायद सोच रहा था,
क्या मैं उसके बिना चल पाऊँगी?
या
क्या वो मेरे बिना कहीं गया ही नहीं?

🌙
"सफ़र बदला, रास्ते बदले…
पर दिल अब भी उसी मोड़ पर ठहरा है।"
_Mohiniwrites

Hindi Poem by Mohini : 111984839

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now