हा प्यार है तुमसे ये इस तरह कह दूं
में खुदको जिस्म और तुझे जान कह दूं
जमीं को मिला मेरा आसमान कह दूं
तलब से जुड़ी तड़पती जुबां कह दूं
सपनों में सालों तक बनाया मकान कह दूं
संजो कर रखा सालों तक वो सामान कह दूं
आ करीब आ.. में खुद को तुझ में शामिल कर के
तुझे अपना जहान कह दूं ..!!!