दोस्त अब थकने लगे है...!
दोस्त अब थकने लगे है
किसी का पेट निकल आया है,
किसी के बाल पकने लगे है।
सब पर भारी ज़िम्मेदारी है,
सबको छोटी मोटी कोई बीमारी है।
दिनभर जो भागते दौड़ते थे,
वो अब चलते चलते भी रुकने लगे है,
पर ये हकीकत है,
सब दोस्त थकने लगे है...
किसी को लोन की फ़िक्र है,
कहीं हेल्थ टेस्ट का ज़िक्र है
फुर्सत की सब को कमी है,
आँखों में अजीब सी नमीं है।
कल जो प्यार के ख़त लिखते थे,
आज बीमे के फार्म भरने में लगे है।
पर ये हकीकत है सब...... द
ोस्त थकने लगे है.....!