(1)
मेरे घर में
स्त्री-पुरुष का कोई भेद नहीं है
मैं हमेशा ही किचन में मदद करता हूँ
इसमें जो "मदद" शब्द है न
यही भेदभाव है।
(2)
जातियाँ अब कहाँ रहीं ?
मैं नहीं मानता जातिवाद को।
मैं तो उनके घर खाता-पीता भी हूँ
यहाँ जो "उनके घर" शब्द है न
यही भेदभाव है।