तेरी निगाह से बचना, फिक्र रवानी चुप रहने के बाद
शाकी ए खम्र का दस्तूर, बे काबू मन चखने के बाद
खयाल ए शबाब, हवा में गुलाब की खुशबू
वहम ए शबाब मिले सुकु तेरे मिलने के बाद
बत्ती रही गुल गरमी भी मुफत को मारे हिचकाले
बिल भी परेशा वो हाथ मिले बाजूए दिखने के बाद
नक्स ए शराब में रोशन हुई चिराग-ए-आरज़ू
रात शम्स ए संग थी चांदनी तेरे आने के बाद
ज़िक्र-ए-मोहब्बत में गम था जहाँ, हम थे बेकरार
शराब ए हयात के बहाने, जज़्बात महकाने के बाद
फलसाफा-ए-हयात समझ, दरिया-ए-फिक्र में डूबा
बहला शाकि ए मस्त, मसकते सब की डूबने के बाद
खुशबू-ए-बहार से महका चमन, अर्ज़-ए-परस्तिश
राह-ए-सफर आसान हुई, दबे दर्द मिटाने के बाद
रूह-ए-बेकारारी को सुकून मिला, सदियों के बाद
सर रंग चढ़ा अयोध्या में, आखें सुकून पाने के बाद
सब्ज रंग से रंगीन हुई, शामीन हसरतों की ये ज़मीन
आसमा भी झुका, खसुसन दुआओं का रंग चढ़ने के बाद
तेरी निगाह से बचना ना शायद चुप रहने के बाद
कुछ स्वाद निराला था मन कहा काबू चखने के बाद
इश्क का रंग चढ़ा था, हवा में गुलाब की खुशबू
जिंदगी से मुझको मिला सुखन तेरे मिलने के बाद
"""""""""""लगातार"""""""""""
इस रात! के साये में भी तेरी याद है,
बख्त ए परवाज बरहाल रास्ता किया है।
दिवानों की दुनिया! में तेरी तस्वीर है,
बदबख्त हर पल तेरा एहसास दिया है।
बख्तावर ए समाए! हैं खुद में हजार गम,
बख्त ए सितारा हर पल नया अरमान किया है।
इश्क के सफर! में हम भी हैं मुसाफिर,
बख्त ए नसीब तुने हरपल नईराह किया है।
--
© जुगल किशोर शर्मा बीकानेर
91-9414416705 wp
आयुर्वेद का पहला नियम भोजन दवा रूपी ही ग्रहण करे । Diabetes Awareness Plan I मल्टीग्रेन अनाज की रोटी I राबड़ी @multigrain_Meal @Healthy_food I //कृपया प्रतिदिन आहार में जौ,ज्वार,मक्का,बाजरा,चना, मूंग और मोठ का ही दलिया व आटे की रोटी, राब-राबड़ी डोहे की राब-राबड़ी का सेवन करे और निरोगी काया रखें ।