जीत हो या हार हो
श्रीकृष्ण तुम्हारा साथ हो,
गीता के रहस्य का
कानों में अनुनाद हो।
इस पार हों या उस पार हों
स्नेह के हम साथ हों,
जीत हो या हार हो
भारत की सदा जीत हो।
इस ओर देखें या उस ओर देखें,
जय - पराजय का सार हो,
लिखे हुये संग्राम में
भारत की पहिचान हो।
* महेश रौतेला