Hindi Quote in Poem by Dr Darshita Babubhai Shah

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#Anything
मैं और मेरे अह्सास

गाँव की मिट्टी की खुशबु खिंच लाई हैं l
अब जाके दिल ने राहत की साँस पाई हैं ll

हर तरफ़ हरियाली देख खो जाते हैं l
खेतों में सोने की फसलें लहराई हैं ll

ज़िंन्दगी हसतें मुस्कुराते पालती पलती l
सरसों धानी चुनरियाँ ओढ़ के आई हैं ll

परदेश में बासी खाते थे ख़ुद के घर में l
माँ के हाथ से पकी हुई रोटी खाई हैं ll

माँ के आँचल की छांव हैं ममता से भरी l
मुहब्बत से गाँव की गली गली सजाई हैं ll
२४-५-२४
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह

Hindi Poem by Dr Darshita Babubhai Shah : 111933303
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now