Hindi Quote in Poem by Saroj Prajapati

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#MothersDay
ब्याही बेटियों पर मां की ममता
कुछ यूं बरसती है.........................
इतने दिनों बाद तो आती हो, आते ही
क्यों जाने की इतनी जल्दी दिखलाती हो!!
अपनी सेहत का क्यों नहीं रखती ध्यान
देखो तो कितनी दुबली हुई जाती हो !
मना करने के बाद भी मां प्यार से
हर बार एक रोटी ज्यादा खिलाती है ।
बिठा सबको साथ ,बड़े ही चाव से
बचपन के कितने ही अनमोल किस्से सुनाती है।
फिर खोल अपनी संदूकची के पट
बड़े ही मान मनुहार से सूट साड़ियां छंटवाती है।
माना बहुत कमाती है तू ..कहकर
हथेलियों में रख एक नोट ,वो मंद मंद मुस्काती है।
विदाई की बेला में जल्दी आने का वादा ले
नम आंखों से गले लगा.. बेटियों पर
अपार स्नेह और ममता लुटाती है।
सरोज ✍️

Hindi Poem by Saroj Prajapati : 111930920
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now