Hindi Quote in Poem by Anand Tripathi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

उत्तर प्रदेश
हमारा उत्तर प्रदेश
उत्तर भारत का सर्वप्रिय प्रदेश
जहां भारत की राजधानी निवास करती है।
जहां परमात्मा की शक्ति कण कण में वास करती है।
गन्ना चावल और गेहूं का सर्वाधिक उपज वाला प्रदेश।
नवाबों की ख्वाबों की गुलाबों की नगरी।
भोले की भांगिया और कन्हैया की गगरी।
काशी हैं मथुरा है चित्रकूट बनारस है।
अयोध्या जहां जन्मे राम जो स्वयं में महारथ हैं।
अपना उत्तर प्रदेश तो रत्नों में पारस है।
शायर हुए कवि हुए संत हुए भक्ति को।
क्रांतिवीर जन्मे जहां नमन ऐसी मिट्टी को।
वीरांगना जो कहलायी झांसी की रानी थी।
कुछ अदृश्य रह गई , हो गई कहानी सी।
क्या कहूं कितना कहूं इस देश के अतिरेक में।
रंग हैं अनेक मगर, अंग सभी एक हैं।
फ़ौज हो या लोकगीत साधना सभी में है।
एक कैसे डोर बांधे, बांधना सभी ने है।
हां
पता है मूढ़ मंद बुद्धि की कमी नही।
बहुत मिलेंगे ऐसे ही , मगर सभी !
कभी नहीं।
कुछ दरिंदे मनचले कर जाते है ऐसे करम।
नोचते खसीटते हैं भूलकर अपना धर्म।
पर ये सब खबर भी बह जाते मीडिया की धार में।
जब भी ऐसा फील हो , समझ लो चुनाव के आसार हैं।
सब अपने अपने में मगन
महंगाई भी, जमाई भी।
सब सुनाना चाहते हैं।
सुनता कोई है ही नही।
जनता धर्म चुन रही
सरकार कोई चुनता नहीं।
मौलिक लोभिक ज़रूरतो को महत्वपूर्ण बता रहे।
बोले:अच्छे दिन कहा गए?
बोले : राम राज्य ला रहे।

😊
आनंद
की टेढ़ी कलम से।
सीधी सटीक बात। 😁

Hindi Poem by Anand Tripathi : 111930403
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now