जिंदगी में थोड़ी कमी ही सही ,
चलो थोड़े में ही गुजारा किया जाए,
अब तक तो काटी है सिर्फ फरेब में,
अब सिर्फ सच में गुजारा किया जाए,
कब तक जीते हम इस गुमान में,
एक बार तुझ से इश्क दुबारा किया जाए,
जिंदगी में थोड़ी कमी ही सही ,
चलो थोड़े में ही गुजारा किया जाए,
सुहाने मौसम कई बीते इस जिंदगी में,
इस बार सनम तेरा नज़ारा किया जाए,
ढूंढते रहे हम जिसे दिन रात,
अब सनम तेरा ही सहारा किया जाए,
जिंदगी में थोड़ी कमी ही सही ,
चलो थोड़े में ही गुजारा किया जाए,
आवाज़ दे तू , कभी तो मुझे भी,
दिल से तेरा नाम पुकारा किया जाए,,
चल हट, दूर, तुझ से कैसे मैं रहूं,
अब तेरे मेरे मिलने हा इशारा किया जाए,,
जिंदगी में थोड़ी कमी ही सही ,
चलो थोड़े में ही गुजारा किया जाए,
अन्जू