कुछ ही लोग
जब उन्हें लगता है कि आपको उनकी जरूरत है
वे खदान से निकलकर आते हैं
खेत छोड़कर आते हैं
भैंस का दूध किसी और को दुह लेने के लिए कहकर आते हैं
दूकान बन्द करके आते हैं
दफ्तर से छुट्टी लेकर आते हैं
सबके ही जीवन में बहुत नहीं
कुछ ही लोग होते हैं
जो आते हैं
बक्त-जरूरत