Hi मेरे अजनबी दोस्त मुझे नहीं मालूम दुनिया के किस कोने में बैठ कर तुम अपने हिस्से का संघर्ष कर रहे हो ? मुझे नहीं मालूम तुम्हारे हालत क्या है ? तुम पर क्या बीत रही हैं ? बस मुझे तुमसे ये कहना था कि कभी... कभी हार कर लौटने में घबराना नहीं.. माना किसी सपने को पा लेना ,किसी मंजिल को छू लेना जीवन होता होगा,, पर किसी सपने के टूट जाने से , किसी मंजिल के छूट जाने से जीवन नीरस हो जाए ऐसा बिल्कुल भी नही है , हां ये सच है की जब हम ऐसे हालात से गुजर रहे होते हैं तो अक्सर लगता है की अब कुछ नहीं बचा है , जब भी तुम्हे ऐसे Thought आए बस तुम हौसला बनाए रखना.. रोने का दिल करे जी भर के आहें भरना , अकेलापन लगे किसी दोस्त को फोन करना , कई बार तुम्हारे साथ कोई नहीं होगा उस घड़ी तुम अपना ख्याल रखना_🌼❤️