शुरुआत में मैं यहां लोगो के साथ छोटी छोटी बातों पे भी काफी बहस और वार्तालाप करने लगता था। कभी-कभी तो मैं घंटो तक लड़ता रह जाता था, एक ऐसे इंसान से जिसे मैं जानता तक नहीं था। इन चीज़ों में मैं अपना काफी वक्त बर्बाद करता था। खैर, धीरे-धीरे ये सारी हरकतें मुझे फर्जी लगने लगी, खुद की नादानी पर मुझे हंसी आने लगी। धीरे धीरे मैं खुद को काफ़ी बदला, और आज मैं आपत्तिजनक चीज़ों को तुरंत ब्लॉक कर आगे बढ़ जाता हूं, और अपना कीमती वक्त बचा लेता हूं।।😊✌️