होली :
होली के रंग हम
होली के संग हम,
होली के रंग में
जीवन के संग हम।
बसंत के रूप हम
होली के गीत हम,
राधा-कृष्ण के नाम पर
खेलें होली हम।
अबीर के रंग हम
गुलाल के संग हम,
छलड़ी में भीगे-भीगे
होली के आशीष हम।
स्नेह के स्पर्श हम
घर-घर के रंग हम,
मिलजुल, संग- संग
खेलें होली हम।
** महेशरौतेला
* होली की हार्दिक शुभकामनाएं।