गौरैया:
नन्ही सी,छोटी सी गौरैया
चंचल सी, चतुर सी गौरैया,
बचपन में हिलीमिली गौरैया
नटखट सी, नाटी सी गौरैया।
घर आती जाती गौरैया
जल तलाशती गौरैया,
पंख फड़फड़ाती गौरैया
घोंसला बुनती गौरैया।
सीधी-सादी गौरैया
चुप बैठी घर पर गौरैया,
अब बहुत अकेली गौरैया
आह, सपना बनती गौरैया।
** आज गौरैया दिवस है।
* महेश रौतेला