#Falgun
फागुन
रंगबिरंगी रगों की बौछारें लाया फागुन l
केसरिया वाघा पहन कर आया फागुन ll
लाल पीले रंगों से भरी पिचकारियाँ संग l
बच्चों ने हर्षो उल्लाससे मनाया फागुन ll
भूली बिसरी मीठी यादों के कच्चे पक्के रंग l
दिलों में प्रीत महोत्सव का साया फागुन ll
रोम रोम केसर घुली, चंदन महके संग l
क़ायनात को खूबसूरत बनाया फागुन ll
डाल डाल पर झूमे पलाश के फूल और l
अलबेली बसंत पंचमी सजाया फागुन ll
२-४-२०२४
सखी
दर्शिता बाबूभाई शाह