Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

शराफत
++++++
आइए एक बार फिर मिलते हैं
अब तो आखिरी बार मिलते हैं,
फिर आपकी दुनिया से दूर चलते हैं
आपकी सिरदर्दी का स्थाई समाधान करते हैं।
वैसे भी कुछ खास नहीं है इस दुनिया में
आप ही आप बस खास लगते हैं
हम ही हैं जो आपको सलाम करते हैं।
बड़ा असमंजस है आपकी दुनिया में
अब आपकी दुनिया ही छोड़ देते हैं।
एक अकेले से इतना परेशान हैं आप
हम तो बस एक ही सवाल करते हैं।
ईश्वर ने मुझे भेजा था आपसे मिलने
पर आप तो हमें बड़ा परेशान दिखते हैं,
अपने मन का हाल खुलकर तो बताइए
हमें ही खुदा समझिए हम हर समाधान देते हैं।
हम आपकी दुनिया के तो मेहमान भर हैं
पर आप तो धरती के लंबरदार दिखते हैं।
बहुत घूमा सब कुछ देख लिया है हमने
बस ! आपके लिए हम बेकार लगते हैं
ये मेरी शराफत है मेरा एहसान मानो
जो अंतिम मिलन का अवसर दे रहे हैं
पर ऐसा लगता है आप हमें समझ नहीं पा रहे हैं।
हम ही हैं जो सबका हिसाब किताब रखते हैं
मेरा काम पूरा हुआ हम अपने धाम चलते हैं।
न आपसे दोस्ती न ही किसी से बैर रखते हैं
फिर भी आपकी दुनिया में बहुत बदनाम होते हैं।

सुधीर श्रीवास्तव गोण्डा उत्तर प्रदेश

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111900408
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now