Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

आत्म निरीक्षण कीजिए
-----------------------------
हमारा जीवन खुद एक परीक्षा है
जिसके परीक्षक हम आप खुद हैं,
अब यह आप पर निर्भर करता है
कि आप अपने जीवन की परीक्षा का
कितना ईमानदारी से परीक्षण करते हैं,
कितनी ईमानदारी से खुद को कितने में
कितना कम या ज्यादा नंबर देते हैं।
मेरे कहने का मतलब महज इतना है
कि खुद का आत्म निरीक्षण कीजिए
ईमानदारी से खुद का आंकलन कीजिए,
किसी और को यह अधिकार मत दीजिए
नियमित दिनचर्या का इसे हिस्सा बना लीजिए।
सच मानिए आपका जीवन संवर जाएगा
अपने गुण दोष का पता खुद ब खुद लग जायेगा,
अपने को सहेजना बहुत आसान हो जाएगा
कल पछताने से आज ही छुटकारा मिल जाएगा।
तो आइए हम सब खुद से ये वादा करें
अपने आत्म निरीक्षण का संकल्प करें,
किसी की सलाह का इंतजार न करें
अपने आप का खुद ही कल्याण करें।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111890088
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now