Hindi Quote in Poem by Sudhir Srivastava

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

प्रेम की भाषा
************
प्रेम की न भाषा है,न ही सूत्र वाक्य
प्रेम की भाषा का मौन है
अनुभूति का मूक स्वर है
जिसे हम अपनी अपनी भाषा में समझ सकते हैं।
प्रेम की भाषा अपनत्व है
सुखद अहसास है
जो सबको अच्छा लगता,आनंद देता है
प्रेम की भाषा समझने के लिए हमें
अपने मनोभावों को जागृत रखना पड़ता है।
प्रेम को समझना पड़ता है
तभी प्रेम की भाषा को पढ़ना आता है।
जिसे हम अपनी सुविधा से
भाषाई रंग, संबोधन दे सकते हैं,
प्रेम की भाषा को अपने अपने ढंग से
अपनी सुविधानुसार नाम दे सकते हैं
जिसे हम अपने प्रेम की भाषा कह सकते हैं।

सुधीर श्रीवास्तव
गोण्डा उत्तर प्रदेश
© मौलिक स्वरचित,

Hindi Poem by Sudhir Srivastava : 111882856
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now