जब समुद्र से पूछा जायेगा इतिहास
तो वह बतायेगा,
खारेपन का कारण।
जब पहाड़ से पूछा जायेगा इतिहास
तो वह बतायेगा,
ऊँचाई का प्रभात।
जब धरती से पूछा जायेगा समग्र इतिहास
तो वह बतायेगी,
हरेभरेपन से उत्साह।
जब मनुष्य से पूछा जायेगा इतिहास
तो वह गायेगा
एक मधुर संगीत में डूबा गीत।
* महेश रौतेला