कभी- कभी खुद को इतना अकेला महसूस करती हूँ
कभी - कभी यूँ ही बैठे खुद से गुफ्तगू करती हूँ।
काश तुम मेरे पास होते
जब मैं बहुत डरा हुआ खुद को पाती हूँ। ।
तेरा यूँ हाथ पकड़कर कहना मैं हमेशा साथ हूँ
पर कभी-कभी इस दुनिया की भीड मे अकेली खडी पाती हूँ।
कभी-कभी खुद को मैं खोया हुआ पाती हूँ
कभी-कभी खुद को इतना अकेला महसूस करती हूँ। ।
मीरा सिंह