Hindi Quote in Motivational by Anita Sinha

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मां सरस्वती वंदना।

मां सरस्वती मां शारदे।
जय जय मां सरस्वती मां शारदे।
विद्या बुद्धि ज्ञान दे हे मां शारदे।
विद्या की अधिष्ठात्री देवी तुम हो हे मां शारदे।
विद्या का वरदान देकर विद्वान् बना देती
तुम ही हो हे मां शारदे।
विद्या को गगन सा विस्तार देती तुम हो
हे मां विद्या दायिनी मां शारदे।
विद्या को आशीर्वाद दो हे मां शारदे।
विद्या में संस्कार भर कर सबको सुसंस्कृत बना
देती तुम हो हे मां शारदे।
विद्या की गुणवत्ता में सुधार हो हे मां शारदे।
विद्या का आधार तुम हो हे मां शारदे।
विद्या से झोली भर देती तुम हो हे मां शारदे।
विद्या का विकास हो हे मां शारदे।
विद्या के प्रकाश से प्रकाशित संसार हो हे मां शारदे।
विद्या की देवी तुम हो हे मां शारदे।
विद्या का ज्ञान करा दे हे मां शारदे।
विद्या सर्व सुलभ हो हे मां शारदे।
तेरे चरणों में शीश नवाएं हे मां शारदे।
तेरे जयकारे लगाएं हे मां शारदे।
तेरे भंडारे लगाएं हे मां शारदे।
बुद्धि को हाजिर जवाब बना दे हे मां शारदे।
बुद्धि को प्रखर बना दो हे मां शारदे।
बुद्धि की जड़ता को दूर करो हे मां शारदे।
बुद्धि का वरदान देकर बुद्धिमान बनाओ हे मां शारदे।
बुद्धि से काम करें हे मां शारदे।
बुद्धि की देवी तुम हो हे मां शारदे।
बुद्धि का भंडार दे हे मां शारदे।
बुद्धि जीवी बना दे हे मां शारदे।
जय हो मां शारदे।
बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी तुम हो हे मां शारदे।
सद्बुद्धि दे हे मां शारदे।
ज्ञान के दीप घर घर में जला दे हे मां शारदे।
दीपों की लौ को रौशन कर दे हे मां शारदे।
दीपों की लौ बुझने नहीं पाए हे मां शारदे।
तेरी पूजा करें हे मां शारदे।
तेरी स्तुति करें हे मां शारदे।
तेरी भक्ति करें हे मां शारदे।
तेरी भक्ति में लीन रहें हे मां शारदे।
नवधा भक्ति का वरदान दो हे मां शारदे।
फल फूल और प्रसाद चढ़ाएं हे मां शारदे।
धूप दीप और आरती करें हे मां शारदे।
तेरे चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम हे मां शारदे।
जय हो मां शारदे।

-Anita Sinha

Hindi Motivational by Anita Sinha : 111871694
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now