एक बहुत मशहूर सिद्ध महात्मा उस शहर में आये थे . कहा जाता था कि वह सब की इच्छाएं पूरी करते हैं . एक बार 70 साल का एक बूढा आदमी अपनी 65 वर्षीय पत्नी के साथ उस से मिलने गया .
उस आदमी ने महात्मा से कहा “ आप सबकी मनोकामना पूरी करते हैं , एक प्रार्थना मेरी भी है . “
“ बोलो वत्स , मैं प्रयत्न कर्रूँगा . “ महात्मा ने कहा
“ मेरी पत्नी मुझसे 30 साल कम उम्र की हो जाए . “
महात्मा ने तथास्तु कहा और उन्होंने पुरुष को 95 वर्ष का बूढ़ा बना दिया . 😜😜