Hindi Quote in Motivational by Apurv Adarsh

Motivational quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

किसी भी क्षण किस्मत को बदलते देखा है
मैने नाव को रेत पे चलते देखा है
उड़ी थीं अफवाहें जिनके बेहद बेहोश होने की,
उनको भी वक्त पे संभलते देखा है ।


आ गईं अगर अड़चनें तो क्या होगा
बहुत होगा तो रास्ता तबाह होगा,
पर उन रास्तों की कड़ियां तुम जोड़ते जाना,
बिखरीं कड़ियों को भी आपस में जुड़कर जंजीर में बदलते देखा है ।




तो क्या हुआ जो मंजिल जिद्दी हैं,
जिद्दी तुम भी कुछ कम नहीं,
बस क्षमता इतनी रखो कि लगे,
जो पीछे हटे तो हम नहीं,
सही समय पर सही आग में सख्त लोहे को भी पिघलते देखा है।

Hindi Motivational by Apurv Adarsh : 111832425
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now