Hindi Quote in Poem by DrPranava Bharti

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

1 -जो भी समझो 
-------------------
उम्र के  झरोखे को खोल न जाने
वो कहाँ टहलती निकल गई ---
बादलों के उस पार या फिर धरती और आकाश के उस छोर पर 
जहाँ न कोई सुनने वाला न ही सुनाने वाला---
मन के बादलों के बीच चीत्कार करती कड़कदार बिजली सुन  
अचानक चौंककर अपने होने के अहसास को टटोलती वह सुनती रही ,
उन सभी को जो न जाने कहीं दूर से पीट रहे थे ढोल ---
इन्द्रियों की उलझन से, शिथिल मन से उद्वेलित शब्दों का कफन पहन 
आधी मरती,आधी जीती रही ---अब ---
जो भी लोग कहें वह जानती थी ,
उसकी साँसें चल रही थीं ,
दे रहीं थीं प्रमाण उसके ज़िंदा रहने का ------| |  
Dr.Pranava Bharti

Hindi Poem by DrPranava Bharti : 111733405
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now