हाइकू
सुबह उठा
चाय की चुस्की लिया
दिवस शुरू।
ताजगी आयी
दिवस शुरू हुआ
चले ऑफिस।
आज देखिए
सुबह चाय पीओ
फिर आराम ।
फिर उठिए
अब भोजन करिए
फिर आराम।
सुबह शाम
खूब आराम करो
बिना चिंता के।
सारे मानव
आराम कर रहे
कैसे दिवस।
लॉक डाउन
पालन खूब करो
पकौड़ी खाओ।
कहता ओम
सुरक्षित रहिए
चाय पीजिए।
ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम