कवि नहीं हूँ ...( गीत )
कवि नहीं हूँ, ना मैं लेखक, ना कोई रचनाकार हूँ
दिल में उठते, भाव बताने का, मैं तलबगार हूँ ....
नैनों से मैं जो भी देखूं, दिल में है तसवीर उतरती
बचपन भूखा है सड़कों पर , यौवन जीते जी है मरती
वही गरीबी और मुफलिसी , देखके मैं बेजार हूँ
दिल में उठते भाव बताने का मैं तलबगार हूँ ......
जाति पाँति और ऊँच नीच का खेल गजब है सारा
धर्म अधर्म ही करता अक्सर , लाखों इंसां मारा
देख के धरम के ठेकेदारों को , मैं शरमसार हूँ
दिल में उठते भाव बताने का मैं तलबगार हूँ ...
खा खाकर कोई मरे कोई यहाँ, भूख भूख चिल्लाए
साँस टूट जाये पर दाना, अन्न का नहीं वो पाए
राजनीति होती है मौत पे ,मैं ही कसूरवार हूँ
दिल में उठते भाव बताने का मैं तलबगार हूँ ....
महँगी गाड़ी में घूमते हैं, सेठ भरें फर्राटा
पेट पीठ में धँसी हुई है , वो मारे खर्राटा
करवट बदल बदल कर सोये ,नींद का मैं बीमार हूँ
दिल में उठते भाव बताने का मैं तलबगार हूँ ...
( तर्ज ..क्या मिलिए ऐसे लोगों से जिनकी फितरत छुपी रहे , नकली चेहरा सामने आए असली सूरत छिपी रहे …)