कहने को हम चक्र,
है आपका पूर्ण जीवन चक्र
रहते सदा आपके साथ साथ
है साथ पर अदृश्य,
किंतु अगिनत, अनंत,
शक्तियों के हम हैं दाता
आपके भाग्य के विधाता
हम ही आपकी शक्ति भक्ति
हम सूक्ष्म किन्तु ब्रह्माण्ड तक
राज्य हमारा ही चलता है
राजा हो या रंक.
हो अमीर या फकीर
लिखते हम सबकी तकदीर
तुम जितना हमारे साथ.
हम देंगे तुमको गुना सात