जपते चलो,जपते चलो,जपते चलो
हरि नाम को
हरि नाम जो मन में बसा
उससे ही जीवन पार हो ...
#हरि नाम पे बलिहारी है,
हरि प्रेम की सगाई है...
हरि नाम जपन से ,जीवन सफल
हरि नाम ही तो सार है...
जपते चलो ,जपते चलो,जपते चलो...
#हरि नाम लो ,हरि है तुम्हारा
हरि नाम बिना ,नहीं है गुज़ारा
हरि नाम से ,सब काम बनेगा
हरि नाम बिना, सब बेकार है...
जपते चलो,जपते चलो,जपते चलो
हरि नाम को
हरि नाम जो मन में बसा
उससे ही जीवन पार हो
जपते चलो ,जपते चलो,जपते चलो,
Written by कृपा ठक्कर