मैंने जाना ही नहीं तुम बिन जीना ,,,,,
अपने एहसासों को तुमसे जुदा कर पाना
खामोश सी आवाजे है और शोर इतना सारा
बेपनाह प्यार है तुमसे पर बयां करना आया ही नही
तुम्हे पता है -----_
मैं जब चूड़ी पहनती हूं तो एक तुम्हारे नाम की ,
एक तुम्हारे एहसासों के नाम ,एक तुम्हारे प्यार के नाम
कितने सारी चूड़ियां पहनती हूं ना मैं ,,,सोचो ना ,,,
कितना प्यार है तुमसे --------
पर कभी तुम्हे उनकी खनक ना सुना सकी
कहा जाता है की ,,,, आंखे बंद करके पूरे दिल से किसी से कुछ कहो तो वो ज़रूर सुन लेता है ,,,,,,,
तुम सुनते हो ना ??
मैंने कई बार तुम्हे आवाज़ दी है ,,,
बन्द होंठो से शायद मेरा कहना मुमकिन नहीं ,,
पर बन्द आंखो की बातें तो तुम तक पहुंचती है ना
पहुंचती है ना ??????