माना की वो हमारी किस्मत में नहीं
माना की हम कभी भी साथ ना आ सके
मना की हमारी एक बार भी बात ना हो पायी
पर उसे कैसे भुल जायें जिसने हसना सिखाया था
जिसने दिल का खाली कोना प्यार और अपनेपन से सजाया था,
जिसने हिम्मत दी, जिसने महसूस करवाया की कोई होना हो
वो हमेशा मेरे साथ रहेगा मेरा हौसला बन कर
जो सिर्फ दूर से ही इसारो में या अपने दोस्तों के साथ
बातो बातो में औरों की नज़रो से दूर मेरी फ़िक्र जाता ता था
जिसने सिखाया की प्यार में ढेर सारी बाते
और एक दूसरे का साथ होना जरुरी नहीं होता
वादो और तौफो से ज्यादा व्यवहार में प्यार होना चाहिए
एक दूसरे की परवाह हो इज़्ज़त हो,और जब कभी भी डर लगे
या मुश्किल वक़्त हो तो बिना बोले बिना किसी दिखावे से
दूर बस हमारे पास हमारे साथ खड़ा होना चाहिये
चाहे हाथो में हाथ होना हो बस एक दूसरे की
मौजूदगी होनी चाहिये।
-Chandrika Gamit
💙