चलो आज कुछ बातें करते है
फिर से एक दूजे से मुलाकात करते है
कदम दो कदम साथ चलने का वादा करते है
अगर बिछड़ भी जाए तो फिर मिलने की कसम खाते है
मुझे देखकर तुम मुस्कुरा ज़रूर देना
हो सके तो फिर से हाथ मिला लेना
फिर चाहे बिन बोले ही चले जाना
करना एक दूसरे से शिकायत कुछ यूं
करते नहीं मुझे याद आखिर तुम क्यों
चलो आज कुछ बातें दिल की करते है ।