ख्वाबों का सफर चाहते हो,
या सपनों को मंजिल से भरी नई उड़ान देना चाहते हो।।
जिंदगी की रुसवाईयों से खुद को ही खोना चाहते हो ,
या फिर
उन्हें मना कर अपना बनाकर जिंदगी को फिर से जीना चाहते हो।।
फैसला सिर्फ तुम्हारा होगा
तुम क्या करना चाहते हो?
तुम खुद को खुद से ही मिटाना चाहते हो,
या खुद से ही लड़ कर खुद को ही कुछ पुरानी राहों को तलाश कर , कुछ नई राह बनाकर ,
कामयाब बनाना चाहते हो।।