Hindi Quote in Thought by mira

Thought quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Mani
बार - बार पूछे जाने वाले सवाल - 10

प्रश्न :– प्रतिभाशाली बच्‍चे ?
उत्तर :– बिना किसी की सहायता के अपने सामर्थ्‍य का पूर्ण विकास करते हैं।

प्रश्न :– संकल्‍पनाओं की व्‍यस्थित प्रस्‍तुति विकास के निम्‍नलिखित किन सिद्धान्‍तों के साथ संबंधित हो सकती है ?
उत्तर :– विकास सापेक्ष रूप से क्रमिक होता है।

प्रश्न :– बाल-केन्द्रित शिक्षा का समर्थन निम्‍नलिखित में से किस विचारक द्वारा किया गया ?
उत्तर :– जॉन डयूबी

प्रश्न :– एकल अभिभावक वाले बच्‍चे को पढ़ाते समय शिक्षक को ?
उत्तर :– इस तथ्‍य को अनदेखाकरना चाहिए और ऐसे बच्‍चे के साथ अन्‍य बच्‍चों के समान व्‍यवहार करना चाहिए।

प्रश्न :– विज्ञान एवं कला प्रदर्शनियाँ, संगीत एवं नृत्‍य प्रस्‍तुतियाँ तथा विद्यालय-पत्रिका निकालना, ………….. के लिए है ?
उत्तर :– शिक्षार्थियों को सृजनात्‍मक मार्ग उपलब्‍ध कराने

प्रश्न :– एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों को अनेक तरह की सामूहिक गतिविधियों में व्‍य‍स्‍त रखती है, जैसे- समूह-चर्चा, समूह-परियोजनाएँ, भूमिका निर्वाह आदि। यह सीखने के किस आयाम को उजागर करता है। ?
उत्तर :– सामाजिक गतिविधि के रूप में अधिगम

प्रश्न :– जब एक शिक्षिका दृष्टिबाधित शिक्षार्थी को कक्षा के अन्‍य शिक्षार्थियों के साथ सामूहिक गतिविधियों में शामिल करती है, तो वह ?
उत्तर :– समावेशी शिक्षा की भावाना के अनुसार कार्य कर रही है।

प्रश्न :– एक शिक्षिका अपने शिक्षण में दृश्‍य-श्रव्‍य सामग्रियों और शारीरिक गतिविधियों का प्रयोग करती है क्‍योंकि ?
उत्तर :– इनमें अधिकतम इंद्रियों का उपयोग सीखने को संवद्धितकरता है।

प्रश्न :– कोह्लबर्ग के अनुसार, सही और गलत प्रश्‍न के बारे में निर्णय लेने में शामिक चिन्‍तन-प्रक्रिया को कहा जाता है ?
उत्तर :– नैतिक तर्कणा

प्रश्न :– एक विद्या‍र्थी अपने समकक्ष व्‍यक्तियों के समूह के प्रति आक्रामक व्‍यवहार करता है और विद्यालय के मानदण्‍डों को नहीं मानता। इस विद्यार्थी को ………….. में सहायता की आवश्‍यकता है ?
उत्तर :– भावात्‍मक क्षेत्र

प्रश्न :– शिक्षकों को यह सलाह दी जाती है कि अपने शिक्षार्थियों को सामूहिक गतिविधियों में शामिल करें क्‍योंकि सीखने को सुगम बनाने के अतिरिक्‍त, ये ………. में भी सहायता करती है ?
उत्तर :– समाजीकरण

प्रश्न :– समावेशी शिक्षा उस विद्यालयी शिक्षा व्‍यवस्‍था की ओर संकेत करती है ?
उत्तर :– जो उनकी शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक, भाषिक या अन्‍य विभिन्‍न योग्‍यता सिथतियों को ध्‍यान में रखे बगैर सभी बच्‍चों को शामिल करती है।

प्रश्न :– शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों की त्रुटियों का अध्‍ययन करना चाहिए क्‍योंकि वे प्राय: ……… की ओर संकेत करती है ?
उत्तर :– आवश्‍यक उपचारात्‍मक युक्तियों

प्रश्न :– सीमा हर पाठ को बहुत जल्‍दी सीख लेती है जबकि लीना उसे सीखने में ज्‍यादा समय लेती है। यह विकास के ……….. सिद्धान्‍त को दर्शाता है ?
उत्तर :– वैयक्तिक भिन्‍नता

प्रश्न :– निम्‍नलिखित में से ………….. के अतिरिक्‍त सभी वातावरणीय कारक विकास को आकार देते हैं ?
उत्तर :– शारीरिक गठन

प्रश्न :– कक्षा-कक्ष में शिक्षक व विद्यार्थियों के मध्‍य सम्‍प्रेषण होना चाहिए ?
उत्तर :– उद्देश्‍य केन्द्रित

प्रश्न :– यदि कोई बच्‍चा विद्यालय में हमेशा देर से पहुँचता है, तो आप क्‍या करेंगे?
उत्तर :– बच्‍चे से बातचीत करके कारण जानने का प्रयास करेंगे।

Hindi Thought by mira : 111678663
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now