कुछ फ़ैसले अपने दम पर भी लेने का मौका दो ,
जरूरी नहीं वो फैसला सही ही हो
पर कुछ गलतियां करने का भी तो मौका दो ।
जरूरी है बाहरी बुराई से बचाना
पर कहीं बचते - बचाते लड़ना ही ना भूल जाना ।
गिरेंगे ! तभी तो उठेंगे
कहीं हमेशा सहारे से खड़े रहने वाला अपाहिज ना बना देना ।