कितना आसान है ना
किसी के failure का मज़ाक उड़ा देना ,,
तू ! तू करेगा
पागल है क्या ,,,,
से
देखा मैंने तो पहले ही कहा था
तुझसे नहीं हो पायेगा !!!
कभी इन सब से बाहर आकर
एक बार उस इन्सान के बारे में सोचो
जो हर वक्त खुद एक दर्द से लड़ रहा है ।
हर वक्त अपने आपको फिर से बटोरने कि कोशिश कर रहा है ।
खुद के हौसलों को फिर मजबूत कर रहा है ।
एक बार सोच कर तो देखो ।।