थोड़ा ही सही मुझे मेरे पैरों पर चलने दो।
थक गया हूँ मैं मुझे नई राह बदलने दो।
शुक्रिया बहुत अब तक साथ रहने का।
बैशाखी नहीं चाहिए मुझे खुद संभलने दो।
आदतन यूँ तो ज़रा फिक्र खुद की होती है।
कोई चूक न हो मुझसे मुझे ज़रा सुधरने दो।
चलता रहा मैं बहुत देर तलक अंधेरों में
निशा में फैले उजियारा पत्थरो को रगड़ने दो।