एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
कड़कती धूप हो, या घन घोर अंधेरा,
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
बारिश का मौसम हो या कड़कड़ाने वाली सर्दी,
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
परेशानीयो की आँधी हो या खुशियों का सैलाब,
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
दोस्तो से तकरार हो या दोस्तो से इकरार,
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
कोई रुठ जाए, या किसी को हो मनाना ।
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है,
और last, जेब मे पैसा हो या न हो।
एक चाय ही तो है जो हमेशा साथ देती है।
☕☕☕☕☕☕☕☕☕☕☕☕☕☕