Hindi Quote in Poem by Rama Sharma Manavi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मैं हूँ एक आम गृहणी,
मेरी दुनिया मेरा घर-परिवार,
उन्हीं के साथ मेरा हंसना-रोना-गाना,
रुचि नहीं रत्ती भर राजनीति में,
सुन लेती हूँ कुछ समाचार पति संग,
कर लेती हूँ चर्चा बच्चों से फैशन, फिल्मों की,
मेरे प्राथमिक मुद्दे यही हैं,
सुबह का नाश्ता, दोपहर, रात का खाना,
बच्चों की शिक्षा, अच्छी परवरिश,
व्यस्त हूँ घर की व्यवस्था में,
खुश हूं अपनों की देखभाल में,
मेरा व्यायाम गृहस्थी के ढेरों काम,
मनोरंजन मां-बहन-सखियों संग बातें,
नहीं समझती दुनिया की खुराफातें,
क्योंकि मैं हूँ एक आम गृहणी।।

Hindi Poem by Rama Sharma Manavi : 111667340
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now