Hindi Quote in Book-Review by mira

Book-Review quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

Mani

महिलाओं के लिए स्वस्थ आहार

महिलाएं स्वस्थ दिखने के लिए कई प्रकार के प्रयोग करती हैं। अपने चेहरे और शरीर को हेल्दी बनाने के लिए कई नुस्खे अपनाती हैं। उनको लगता है कि स्वथ्य दिखने के लिए वर्कआउट और जिम के अलावा डाइटिंग एक बेहतर उपाय है। कई महिलाएं लगातार डाइटिंग करती हैं। जो महिलाएं मोटी होती हैं उनको लगता है खाना न खाने से जल्दी वजन पर नियंत्रण मिल जाएगा, जबकि यह उनकी गलतफहमी होती है। खाना न खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है और कई प्रकार की बीमारियां शुरू हो जाती हैं।

महिलाओं के लिए स्वस्थ आहार

अनाज
अनाज में सभी प्रकार के पोषक तत्व‍ मौजूद होते हैं। फाइबर, मिनेरल्स, विटामिन्स, कैल्शियम और प्रोटीन पिसे हुए अनाज की तुलना में साबुत अनाज में ज्यादा पाये जाते हैं। साबुत अनाज खाने से महिलाओं के शरीर को ऊर्जा मिलती है। वजन घटाने और बढाने के लिए साबुत अनाज का प्रयोग किया जा सकता है। साबुत अनाज के रूप में ब्राउन चावल, गेहूं, जौ आदि का प्रयोग किया जा सकता है।

सब्जियां
महिलाओं को अपनी आहार योजना में हरी और सीजनल सब्जियों को शामिल करना चाहिए। हरी सब्जियों में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह शरीर को पोटैशियम, विटामिन और फाइबर प्रदान करते हैं। हरी और पत्‍तेदार सब्जियां जैसे – पालक, पत्तागोभी, तोरी, करेला आदि खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिलता है।

फल
महिलाओं को स्वीस्थ रहने के लिए हर रोज एक फल जरूर खाना चाहिए। अगर फल नहीं खा सकते हैं तो एक गिलास जूस अवश्य पीना चाहिए। फलों में विटामिन, कैल्शियम और फाइबर की पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। फल खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और सामान्य बीमारियों के अलावा गंभीर बीमारियां जैसे – डायबिटीज, कैंसर आदि के होने की संभावना कम होती है।

सलाद
खाने के साथ या खाने से पहले सलाद खाना चाहिए। सलाद खाने के कारण महिलाएं ज्यादा खाने से बच सकती हैं जिससे मोटापा को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि सलाद में खीरे, ककडी, टमाटर जैसे विटामिन वाले खाद्य-पदार्थ भरपूर मात्रा में हैं या नही।

दूध और दही
दूध और उससे बने खाद्य पदार्थों को डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए। दूध, दही और पनीर भी स्वस्थ आहार हैं। डिनर के बाद मलाईरहित दूध पीने से शरीर को भरपूर पोषण मिलते हैं और आतिरिक्त वसा भी शरीर में नही जाती है जिससे मोटापे की संभावना नहीं होती .

Hindi Book-Review by mira : 111667224
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now